Madhya Pradesh
Madhya Pradesh weather update these districts are in the grip of cold wave

ऐप पर पढ़ें
Madhya Pradesh Weather: मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं के कारण कई स्थानों पर पड़ रही कड़ाके के ठंड पड़ रही है। इस बीच अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर शीतलहर के आसार हैं। प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से कई स्थान कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। राज्य के शहडोल जिले में आने वाले कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही छतरपुर जिले में आने बिजावर में 2. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिल स्टेशन पचमढ़ी में 3.0, शिवपुरी जिले के पिपरसाम में 3.1 और अशोकनगर के आंवरी में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर का आसार जताया है।
राज्य के सिवनी और खजुराहो में शीतलहर का प्रभाव रहा। इसके साथ खंडवा और खरगोन में शीतल दिन रहा। मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया और निवाड़ी में मध्यम से घन कोहरा देखा गया। श्योपुर, शिवपुरी, छतरपुर, उत्तरी टीकमगढ़ और मऊगंज में जिले में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला है।
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया है कि प्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान सिवनी और छतरपुर जिले में कहीं-कहीं शीतलहर के आसार हैं। वहीं खंडवा और खरगोन जिले में कहीं-कहीं शीतल दिन का अनुमान है। प्रदेश के चंबल संभाग में आने वाले जिलों के अलावा शिवपुरी, ग्वालियर, निवाड़ी, छतरपुर और दतिया जिले में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरे के आसार हैं।
मध्य प्रदेश मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने का अनुमान है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह से धूप खिलने की वजह से दिन के पहर में ठंड से राहत रही। शाम ढलते ही ठंड पड़ना शुरु हो गया। अगले चौबीस घंटों के दौरान सुबह के पहर में धुंध देखा जा सकता है।