Madhya Pradesh

madhya pradesh mausam news yellow of thunderstorms rainfall and hailstorm in mp weather update

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में एकबार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मध्य प्रदेश में एक साथ कई वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 27 फरवरी तक मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 25 फरवरी से एकबार फिर मौसम खराब होना शुरू होगा। मध्य प्रदेश में 25 से 27 फरवरी के दौरान तेज बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में ओले भी पड़ेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ पहले से एक्टिव है। एक अन्य ताजा पश्चिमी विक्षोभ 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। यही नहीं राजस्थान के मध्य भागों और आसपास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र बना हुआ है। मराठवाड़ा और इससे जुड़े इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। एक ट्रफ मराठवाड़ा से कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है। साथ ही दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।

यही नहीं मौसम विभाग की मानें तो जेट स्ट्रीम हवाएं पूर्वोत्तर भारत की ओर चल रही हैं। इन मौसमी सिस्टम का असर मध्य भारत पर भी है। इससे मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में एकबार फिर बारिश वाला मौसम बन रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 25 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में गरज-चमक के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड में जबकि 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि के आसार हैं। 

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 27 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 25 फरवरी को गरज चमक के साथ तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 26 फरवरी को मौसमी गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। 26 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 फरवरी को भी मध्य प्रदेश में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग की ओर से तीन दिन लगातार यलो अलर्ट जारी किया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version