Madhya Pradesh

madhya pradesh mausam news orange and yellow alert for rainfall and hailstorms in mp weather update

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। खासकर एमपी के किसानों के लिए दो दिन बेहद भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में दो दिन तक भारी ओलावृष्टि और बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो दोनों तरह का अलर्ट जारी किया है। इससे फसलों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण गुजरात और आसपास के इलाकों पर मौजूद है। साथ ही एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन असम के कुछ क्षेत्रों पर एक्टिव है। यही नहीं एक ट्रफ रेखा कर्नाटक से विदर्भ तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से एक वेदर सिस्टम मराठवाड़ा और दक्षिण विदर्भ पर एक्टिव है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि विदर्भ पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। एमपी में बारिश और ओलावृष्टि देखी जा रही है। 

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम खराब ही रहेगा। समाचार एजेंसी यूनिवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी, बालाघाट, कटनी, जबलपुर, मंडला, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा में बारिश के साथ ओले भी गिरे। नर्मदापुरम और बैतूल जिले में भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। अगले 24 से 48 घटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। 

IMD के ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा है कि 12 से 15 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 12 फरवरी को जोरदार बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में भी बारिश की संभावना है। 13 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 फरवरी से मौसम में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है।   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version