Connect with us

Madhya Pradesh

madhya pradesh mausam light and moderate rainfall likely over northwest mp weather forecast

Published

on

madhya pradesh mausam light and moderate rainfall likely over northwest mp weather forecast


ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh Weather News: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर गरज और वज्रपात के साथ ओले भी पड़ सकते हैं। खासकर 20 फरवरी के लिए मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस हफ्ते मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ के साथ एक्टिव हो रहे हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में उत्तर की ओर बढ़ रहा है तो दूसरा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर स्थित है। अगले 24 घंटे के दौरान ये दोनों एकदूसरे में मिलने वाले हैं। इससे एक तगड़ा वेदर सिस्टम बनेगा जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी देखी जाएगी। 

इन वेदर सिस्टम के साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में अरब सागर से नम हवाएं आ रही हैं। इससे उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के हिस्सों पर एक वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में चार दिन यानी 19 से 22 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर बादल छा जाएंगे। IMD ने 20 फरवरी को उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग की ओर से उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 फरवरी को तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मध्य प्रदेश में 22 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा। मध्य प्रदेश में ताजा बारिश के कारण कुछ दिन तक ठंड का असर देखा जाएगा लेकिन बाद में गर्मी का प्रभाव बढ़ता जाएगा। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement