Blog

Maa Brahmacharini Aarti Lyrics : Chaitra Navratri April 2024 Day 2 maa Brahmacharini Aarti PDF- download here

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Maa Brahmacharini Aarti: चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 10 अप्रैल 2024 को चैत्र नवरात्रि का द्वितीया तिथि है। इस दिन देवी भगवती के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी माता की पूजा-आराधना का विधान है। मां दुर्गा का यह स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय और भक्तों को अनंत फल देने वाला है। मान्यता है कि ब्रह्मचारिणी माता की पूजा करने से तप, वैराग्य, सदाचार, संयम और वैराग्य जैसे गुणों में वृद्धि होती है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप की चारिणी यानी तप का आचरण करने वाली। नवरात्रि के दूसरे दिन पर देवी ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद पाने के लिए विधिवत पूजा करने के साथ ब्रह्माचारिणी माता की आरती जरूर उतारें।

मां ब्रह्मचारिणी की आरती :

मां ब्रह्मचारिणी की आरती:

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।

जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।

कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो ​तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।

जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।

मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।

पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।

रखना लाज मेरी महतारी।

मां ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र : इसके अलावा नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी के बीज मंत्र ‘ह्री श्री अम्बिकायै नमः’ का जाप करें।

ब्रह्मचारिणी माता का भोग :इस दिन माता रानी को पूजन के दौरान चीनी का भोग लगा सकते हैं। मां को शक्कर अति प्रिय है। इस दिन ब्राह्मण को चीनी का दान करना भी शुभ माना गया है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version