Madhya Pradesh
Loksabha Election Madhya Pradesh Ujjain seat Mahesh Parmar from congress once again who defeated BJP Anil Firozia in 2018 assembly polls
ऐप पर पढ़ें
Loksabha Election: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में लोकसभा के 12 प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसमे उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। प्रत्याशी की घोषणा के बाद, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के महेश परमार और भाजपा के अनिल फिरोजिया एक बार फिर आमने-सामने हैं। विधानसभा चुनाव में साल 2018 में कांग्रेस के महेश परमार सांसद अनिल फिरोजिया को हार चुके हैं। अब दोनों प्रत्याशी उज्जैन आलोक संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर आमने-सामने हो रहे हैं इसको देखते हुए इस संसदीय सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना बन रही है।
शनिवार देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में MP के लिए 12 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया चुनाव लड़ेंगे ओर इंदौर से अक्षय कांति बम को टिकट दिया गया है। जबकि भोपाल से अरुण श्रीवास्तव के नाम पर मुहर लगी है। कांग्रेस ने अब तक दो बार में मध्यप्रदेश की 22 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। हालांकि अभी 6 सीटें होल्ड पर हैं। इनमें गुना, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, खंडवा और दमोह सीट शामिल हैं। कांग्रेस ने खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है।
उज्जैन आलोट लोकसभा से कांग्रेस से तराना विधायक महेश परमार को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पहले भाजपा ने लोकसभा के लिए सांसद अनिल फिरोजिया पर भरोसा जताया है। 2018 के विधान सभा चुनाव में अनिल फिरोजिया ओर महेश परमार आमने सामने हो चुके है। हलाकि इस चुनाव में 2 हज़ार के करीब वोटो से भाजपा के अनिल फिरोजिया कांग्रेस के महेश परमार से चुनाव हार गए थे। अब लोकसभा चुनाव में दोनों प्रत्याशी एक बार फिर आमने-सामने हो रहे हैं। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है लेकिन इन दोनों प्रत्याशियों के आमने-सामने होने पर मुकाबला रोचक होने की संभावनाएं बढ़ गई है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 2 बार विधानसभा चुनाव जीते महेश परमार पर अपना दांव लगा दिया है। महेश परमार छात्र राजनीति से आये है और उसके बाद जनपद चुनाव लड़े, महेश उज्जैन जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे है, वहीं 2 बार के कांग्रेस की तराना सीट से विधायक है। साथ ही महेश पोस्ट ग्रेजुएट, और जनता की बीच अच्छी पकड़ के नेता मने जाते है। 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा के सांसद अनिल फिरोजिया को चुनाव हरा चुके है।
भाजपा सांसद अनिल फिरोज की बात करें तो तराना से विधानसभा हारने के बाद 2019 में लोकसभा चुनाव लड़े और 2 लाख 75 हज़ार के करीब वोटो से लोकसभा चुनाव जीते। अनिल फिरोजिया संघ के करीबी माने जाते हैं और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नितिन गडकरी और पीएम मोदी के खास समर्थक बताए जाते हैं।
कांग्रेस और भाजपा से उज्जैन आलोट संसदीय से कांग्रेस और भाजपा के घोषित प्रत्याशी शिक्षित हैं। दोनों ही प्रत्याशियों का अच्छा खासा जन आधार माना जाता है। भाजपा के अनिल फिरोजिया वर्तमान में सांसद हैं और एक बार फिर इसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस के महेश परमार भी पढ़े लिखे पोस्ट ग्रेजुएट है जिला पंचायत अध्यक्ष रहने का इन्हें भरपूर फायदा मिलने की उम्मीद है महेश तराना विधानसभा से दो बार के विधायक है और कमलनाथ समर्थक बताए जाते हैं।
2 जीते विधायकों पर भरोसा
कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है इसमें एमपी के 12 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने अपने दो सिटिंग एमएलए पर भरोसा जताया है तो साथ ही दो बार सांसद रहे दिग्विजय सिंह को भी राजगढ़ सीट से मौका दिया गया है। बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से दो बार सांसद रहे हैं। आखिरी बार वे 1991 में यहां से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। अब 33 साल बाद एक बार फिर दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से चुनावी मैदान में हैं। दिग्विजय सिंह 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ा था। इस चुनाव में वे हार गए थे। साथ ही इस लिस्ट में 2 सीटिंग विधायकों को टिकट दिया है। इनमें उज्जैन से महेश परमार और शहडोल से फूंदेलाल मार्कों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
(रिपोर्ट: विजेन्द्र यादव)