Connect with us

Madhya Pradesh

lok sabha Elections 2024 congress eighth list three candidates madhya pradesh two from jharkhand Complete list

Published

on

lok sabha Elections 2024 congress eighth list three candidates madhya pradesh two from jharkhand Complete list


ऐप पर पढ़ें

MP-Jharkhand Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की आठवी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की आठवी लिस्ट में तीन उम्मीदवार मध्य प्रदेश से, जबकि दो उम्मीदवार झारखंड से मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में वीआईपी सीटें गुना और विदिशा शामिल हैं। काफी विचार विमर्श के बाद कांग्रेस ने गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा, विदिशा से बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, दमोह से कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है। 

झारखंड की तीन सीटों के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा की। खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के खिलाफ कालीचरण मुंडा फिर से मैदान में हैं। पिछली बार मामूली अंतर से अर्जुन मुंडा जीते थे। कालीचरण खूंटी से ही भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के भाई हैं। हजारीबाग से भाजपा से कांग्रेस में आए जेपी भाई पटेल अपने पुराने भाजपाई साथी विधायक मनीष जायसवाल के खिलाफ लड़ेंगे। मांडू में पूर्व में चुनाव में जेपी ने मनीष को हराया था। मनीष तब जेवीएम में थे, जेपी जेएमएम में अपनी पिता की विरासत संभालने तब पहली बार चुनाव में उतरे थे। लोहरदगा में सुखदेव भगत दूसरी बार मैदान में हैं, वह भी 2019 का चुनाव कम अंतर से हार गए थे।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement