Connect with us

Delhi

kisan mahapanchayat today at ramlila maidan route diversion delhi police traffic advisory

Published

on

kisan mahapanchayat today at ramlila maidan route diversion delhi police traffic advisory


ऐप पर पढ़ें

राजधानी के कई हिस्सों में गुरुवार को यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत के चलते इसके आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। वहीं, जेएलएन स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के चलते दोपहर बाद इसके आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने दोनों कार्यक्रमों के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यात्री संबंधित मार्गों से गुजरने की बजाय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। 

14 मार्च को जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। इसे देखते हुए इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह छह से शाम चार बजे तक यातायात प्रभावित हो सकता है। इसमें खासतौर पर जवाहर लाल नेहरू मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, आसफ अली रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, मिन्टो रोड, महाराज रंजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग, चमन लाल मार्ग, बाराखंबा रोड, तोलस्तोय मार्ग, जय सिंह रोड, संसद मार्ग, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, अशोका रोड, कनॉट सर्कस, डीडीयू मार्ग आदि शामिल हैं।

कई इलाकों में रूट डायवर्ट किए जाएंगे

कई इलाकों में सुबह छह बजे से यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। इसमें दिल्ली गेट, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट चौक, गुरु नानक चौक, कमला मार्केट, पहाड़गंज चौक और झंडेवालान, बाबा खड़ग सिंह मार्ग से गुरुनानक चौक तक महाराजा रंजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंबा रोड-तोलस्तोय मार्ग क्रॉसिंग, तोलस्तोय रोड-केजी मार्ग क्रॉसिंग और जीपीओ शामिल है। यातायात पुलिस ने लोगों को सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और यातायात निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

5,000 को इकट्ठा होने की इजाजत

दिल्ली पुलिस ने किसानों को 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की शर्त के साथ 14 मार्च को ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महापंचायत के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यात्रियों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने के लिए यातायात सलाह भी जारी की है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement