Blog
jupiter transit in taurus devguru brihaspati rashi parivartan asht horoscope rashifal future predictions

ऐप पर पढ़ें
Jupiter Transit : देवगुरु बृहस्पति की मई की शुरुआत में ही 2 बार चाल बदलने जा रही है। 1 मई को देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन देवगुरु बृहस्पति मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 3 मई को देवगुरु वृषभ राशि में ही अस्त हो जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार देवगुरु वृषभ राशि में प्रवेश करने के बाद अस्त होकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी।आइए जानते हैं गुरु के राशि परिवर्तन कर अस्त होने से किन राशियों का होगा भाग्योदय-
मेष राशि
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- निवेश करने से लाभ होगा।
- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
- मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा।
- खर्चों में कमी आएगी।
- यह समय लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
- इस समय नया मकान या घर खरीद सकते हैं।
- मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
- दांपत्य जीवन सुखम रहेगा।
- नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है।
- लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
- आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।
सिंह राशि
- मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी।
- नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
- व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है।
- धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
- लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।
कन्या राशि
- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
- नया वाहन खरीद सकते हैं।
- लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है।
- मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
- आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
धनु राशि
- निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है।
- इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।
- व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
- मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)