Connect with us

Blog

International Womens Day 2024 history theme and significance Womens Day interesting facts hindi

Published

on

International Womens Day 2024 history theme and significance Womens Day interesting facts hindi


ऐप पर पढ़ें

International Womens Day 2024: विश्वभर में हर साल 08 मार्च को महिला दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सबसे पहले इस दिन को मनाने की शुरुआत कहां से और क्यों हुई? आइए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के खास मौके पर जानते हैं क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का इतिहास-

आज भले ही हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। लेकिन महिलाओं को सशक्त बनाने वाले इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 1909 में हुई थी। दरअसल, साल 1908 में अमेरिका में एक मजदूर आंदोलन हुआ, जिसमें करीब 15 हजार महिलाएं भी शामिल हुई। न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरीं इन कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनके नौकरी के घंटे कम करके वेतन में बढ़ोतरी की जाए। साथ ही उन्हें मतदान का अधिकार भी दिया जाए। लगभग एक साल बाद साल 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने का एलान किया। 

महिला दिवस 2024 की थीम-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए हर साल एक अलग थीम रखी जाती है।साल 2023 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एम्ब्रेस इक्विटी’ (Embrace Equity) रखी गई, जिसकी अर्थ ‘लैंगिक समानता पर ध्यान देना’ था। बात अगर साल 2024 की थीम की करें तो इस साल महिला दिवस  Inspire Inclusion (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) थीम के साथ मनाया जाएगा।



Source link

Advertisement