Uttar Pradesh
imd ayodhya weather up cold wave in uttar pradesh dhoop temperature today Ram Mandir Pran Pratishtha – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp today in Hindi

ऐप पर पढ़ें
Ayodhya Weather 22 January: जाड़े की मार झेल रहा उत्तर भारत रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है। हालांकि, IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आयोध्या को लेकर राहत भरा अपडेट दे दिया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि समारोह के दिन 22 जनवरी यानी सोमवार को मौसम साफ रह सकता है। साथ ही कोहरे की मार के बीच धूप भी दस्तक दे सकती है।
IMD ने शुरू किया नया पेज
IMD ने गुरुवार को अयोध्या के लिए खास वेबपेज की शुरुआत भी की है, जहां 7 दिनों के मौसम का ताजा पूर्वानुमान देखा जा सकता है। वेबपेज के जरिए दुनिया भर में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं, जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश में तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा के पैटर्न सहित सभी मौसम मापदंडों की जानकारी दी जाएगी।
अयोध्या के अलावा इस पेज पर प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और नई दिल्ली सहित कई अहम जगहों के वेदर अपडेट्स भी लगातार मिलते रहेंगे।
कैसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को जारी अपडेटस के अनुसार, 22 जनवरी को अयोध्या में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतन तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ताज आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों के मुकाबले अयोध्या का मौसम बेहतर रह सकता है।
ठंड की मार झेल रहा भारत
पीटीआई भाषा के अनुसार, मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली में गुरुवार को दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
गुरुवार को मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई थीं कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है। राज्य की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान शीत लहर चलने की संभावना है।