Chhattisgarh

How did Baghel reach Rajnandgaon to contest elections Bhupesh should list five development works done here during his tenure as CM BJP – किस मुंह से राजनांदगांव में चुनाव लड़ने पहुंच गए बघेल, मुख्यमंत्री रहते यहां के विकास के पांच काम गिनादें भूपेश

Published

on


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के बीच कांग्रेस और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक मधुसूदन यादव ने भाजपा संसदीय चुनाव कार्यालय महाजन बाड़ी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि वे पाँच वर्षों तक छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे इस दौरान क्षेत्र की घोर उपेक्षा की है। भाजपा ने कहा कि बघेल पांच सालों में पाच विकास के काम किनाए तो मानें। 

भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों को अपने गृह जिले दुर्ग लेकर चले गए है।  भाजपा ने कहा कि भूपेश बघेल ने राजनांदगांव के लिए पांच काम भी किए गए हो तो बताए, उल्टे डा. रमन सिंह के शासनकाल में विकास के लिए राजनांदगांव में जो फंड आए थे उन्हे मुख्यमंत्री बनते ही वापस बुलाने का काम किया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि बघेल ने पांच वर्षों तक राजनांदगांव का विकास भगवान भरोसे छोड़े रखा था।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के चुनाव में भूपेश बघेल पर झूठ परोसने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा कि हमरी सरकार ने राशन कार्डों में दिये जा रहे राशन की किसी भी तरह कोई कटौती नहीं की हैं, उल्टे प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री खा‌द्यान योजना के तहत दिये जा रहे राशन के अलावा पांच किलों अतिरिक्त राशन मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी बघेल राशन कटौती की बेबुनियाद बातें प्रचारित कर रहें हैं।

भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पांच सालों के कार्यकाल में प्रदेश भ्रष्टाचार की कहानियों से भरा रहा है। बघेल के पूरे कार्यकाल में हर दिन भ्रष्टाचार की कहानियां देश भर फैल रही हैं, भ्रष्टाचार में डुबे इनके करीबी और सहयोगियों को आज तक अदालत से जमानत नहीं मिली हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि इनके भ्रष्टाचार के किस्सों से पूरे देश में छत्तीसगढ़ शर्मसार होता रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version