Connect with us

Blog

Horoscope tomorrow daily rashifal 26 January 2024 lucky and unlucky zodiac signs today

Published

on

Horoscope tomorrow daily rashifal 26 January 2024 lucky and unlucky zodiac signs today


Horoscope Rashifal 26 January 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 जनवरी 2024 को शुक्रवार है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 26 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 26 जनवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, लेकिन भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। सोच-समझकर फैसले लें। दोस्तों के सहयोग से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे और धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

वृषभ राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आय के नए साधनों से धन -दौलत में वृद्धि होगी। माता के सहयोग से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि जगेगी। कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है। व्यापार में विस्तार के नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बने रहेगी। मन में नेगेटिविटी ज्यादा बढ़ने ना दें।

फरवरी में कुंभ राशि में होगी बड़ी हलचल, बदल जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

कर्क राशि- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के हैं संकेत। खर्चों पर नियंत्रण रखें। मन परेशान रहेगा। साथी से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी। जीवन में नए परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। फ्रैंड्स और फैमिली के सहयोग से लाइफ की सभी प्रॉब्लम्स दूर होंगी। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी।

सिंह राशि- आज सिंह वालों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा, खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। तनाव से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी और कारोबार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि- पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकता है। करियर में बड़े बदलावों की संभावना है। एकाग्रता में कमी महसूस होगी। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाएं रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मेष पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, सिंह, धनु वाले होंगे ढैय्या के शिकार, जानें 2025 में शनि की चाल बदलने का प्रभाव

तुला राशि- आज से धन से जुड़े फैसलों में कोई रिस्क ना लें। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। क्रोध पर काबू रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। बिजनेस में धन लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें।

वृश्चिक राशि- शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेंगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे चेहर पर मुस्कान आएगी। 

धनु राशि- कला या संगीत में रुचियां बढ़ेंगी। भावनाओं में उतार-चढ़ाव आएंगे। कभी बहुत खुश रहेंगे, तो कभी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, लेकिन धन हानि के भी संकेत हैं।  नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

28 या 29 कब है सकट चौथ व्रत? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

मकर राशि- साथी से अनबन के संकेत हैं। वाद-विवाद से बचें। आत्मसंयत रहें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

कुंभ राशि- वाणी में मधुरता आएगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने भावनाओं पर काबू रखें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय कम और खर्चे ज्यादा रहेंगे। जीवनसाथी से थोड़े अनबन के संकेत हैं। दोस्तों और परिजनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में चुनौतियां आ सकती हैं। बच्चों के सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल होगा। मन प्रसन्न रहेगा। विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज शत्रु एक्टिव रहेंगे, जिससे डिस्टर्बेंस थोड़ी बढ़ सकती है।



Source link

Advertisement