Blog
Horoscope Rashifal shani asta 2024 effects future predictions

Shani Horoscope Rashifal : शनिदेव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 11 फरवरी को शनिदेव कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनिदेव के अस्त होने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। पिता के सहयोग से कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खान-पान में मन लगेगा।
वृषभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगै। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बाधा आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।
Rashifal : 17 जनवरी को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
कर्क राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी संयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता का ध्यान रखें।
सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। बाधा आ सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
18 जनवरी से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा की बरसात
तुला राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में कठिनाईआ सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति का योग।
वृश्चिक राशि– वाणी में मधुरता रहेगी। पर, मन परेशान रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जाने का योग।
धनु राशि- मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में बाधा आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
मकर राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का योग है।
कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेेंगे। किसी दूसरे स्थान पर जाने का योग।
साल का पहला सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, धनवान बनने के बनेंगे योग
मीन राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। पर, धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में लाभ के मौके मिल सकते हैं।