Connect with us

Blog

Horoscope Rashifal Budh Rashi Parivartan on 1st February 2024 Jupiter Transit Future zodiac prediction

Published

on

Horoscope Rashifal Budh Rashi Parivartan on 1st February 2024 Jupiter Transit Future zodiac prediction


ऐप पर पढ़ें

Budh Rashi Parivartan February 2024 : साल 2024 के फरवरी महीने में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक-नकरात्मक असर 12 राशियों पर भी होगा। फरवरी महीने के पहले दिन यानी 1 फरवरी 2024 को ग्रहों के राजाकुमार बुध धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सनातन धर्म में बुध ग्रह को बुद्धि, मधुर वाणी, एकाग्रता, चतुराई, तर्क, मित्रता और व्यापार का कारक माना गया है। कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति  का बुद्धि और विवेक बढ़ता है। वहीं, बुध की कमजोर स्थिति होने पर जातक को जीवन में कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। 1 फरवरी को बुध की राशि बदलने से कन्या, तुला और मकर समेत 3 राशियों को बेहद शुभ फल मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में विस्तार से…

कन्या राशि : संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशहाली आएगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धन का आवक बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा।

तुला राशि : भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

मकर राशि : धन-दौलत में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 



Source link

Advertisement