Uttar Pradesh
helicopter service from lucknow to ayodhya will start from 19th january booking will be done in advance
ऐप पर पढ़ें
Helicopter service for Ayodhya: लखनऊ से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 19 जनवरी से शुरू की जाएगी। मैनपुरी में रविवार को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सेवा के लिए लखनऊ में तीन अयोध्या में तीन कुल छह हेलीकॉप्टरों का इंतजाम किया गया है। 19 जनवरी से यह सेवा लखनऊ के रमाबाई मैदान से शुरू होगी। इन हेलीकॉप्टरों की क्षमता 8 से 18 यात्रियों को ले जाने की रहेगी। इसके लिए पहले से बुकिंग करानी होगी।
16 जनवरी की शाम तक बुकिंग शेड्यूल और किराए की दरें फाइनल हो जाएंगी। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस सेवा के जरिए 30 से 40 मिनट में लखनऊ से अयोध्या पहुंचा जा सकेगा। बता दें कि हेलीकॉप्टर सेवा का ऐलान पहले ही किया गया था, लेकिन तारीख और शेड्यूलिंग तय नहीं थी।
दर्शन को पैदल ही पहुंचे अयोध्या धाम
उधर, भगवान राम के प्रति अटूट आस्था की डगर पर पैदल ही घर से निकले करीब 30 वर्षीय युवक प्रिंस कपिल करीब 750 कि.मी. की पदयात्रा पूरी करके रविवार को अयोध्या पहुंचे। अविवाहित कपिल रामलला का दर्शन करने के साथ 750 किलोमीटर का पैदल सफर पूरा करते हुए अयोध्या धाम पहुंचने की बहुत खुशी हो रही है। स्नातक तक शिक्षा प्राप्त प्रिंस कपिल सहारनपुर से 22 दिसम्बर को पैदल यात्रा पर निकले हैं। गूगल मैप के जरिये पदयात्रा करते हुए रविवार को 24 वें दिन अयोध्या पहुंचे। सहारनपुर शहर से पैदल चलकर पहली बार अयोध्या पहुंचे प्रिंस कपिल कहते हैं कि राम के प्रति आस्था अयोध्या धाम तक पैदल ही खींच लाई।