Blog

Gurugram Municipal Corporation made a list to seal 3000 properties for not paying property tax

Published

on


ऐप पर पढ़ें

संपत्ति कर नहीं भरने वाले अब सावधान हो जाएं। गुरुग्राम नगर निगम संपत्ति कर न देने वाले बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने का अभियान चलाएगा। इसको लेकर नगर निगम की संपत्ति कर विंग ने चारों जोन में 3000 से ज्यादा संपत्तियों की लिस्ट तैयार की है।

इन सभी पर नगर निगम का दस साल से लेकर दो साल तक का करीब 150 करोड़ रुपये का संपत्तिकर बकाया है। वसूली के लिए निगम सीलिंग अभियान चलाएगा। निगमायुक्त डॉ. नरहरिसिंह बांगड़ ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम की मुख्य आय का साधन संपत्तिकर है। सालाना निगम द्वारा 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का संपत्तिकर वसूल किया जाता है।

निगम ने चालू वित्त वर्ष में 250 करोड़ रुपये का संपत्तिकर की वसूली कर ली है, लेकिन इस आय को बढ़ाने के लिए निगमायुक्त ने अधिकारियों को बकाया वसूली के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पांच लाख से ज्यादा के बकायादारों की सूची तैयार करके उनकी संपत्ति को सील करने की कार्रवाई करें।

तीन हजार लोगों की सूची तैयार

निगम की संपत्तिकर विंग ने शुक्रवार को जोन-1, जोन-3 और जोन-4 के संपत्तिकर बकाएदारों की सूची तैयार कर ली है। इसमें जोन-1 में 682 बकायादारों की सूची तैयार की है। जोन-3 में 1036 और जोन-4 में 1262 बकायादारों की सूची तैयार की है। इनमें एक हजार से ज्यादा ऐसे बकायादार हैं जिन पर निगम का पांच लाख से ज्यादा का संपत्तिकर बकाया है। अब इनसे वसूली की जाएगी।

अगले सप्ताह से कार्रवाई

नगर निगम द्वारा बीते माह भी दस से ज्यादा संपत्तिकर डिफॉल्टरों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें दो से तीन डिफॉल्टरों ने निगम में अपना बकाया संपत्तिकर जमा करवा जा चुका है। निगम के अधिकारियों के अनुसार निगम द्वारा अगले सप्ताह से डिफॉल्टरों की संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version