Blog
Guru Nakshatra Parivartan on 17 April 2024: Guru Gochar on Ram Navami will be beneficial for these zodiac Know future predictions

ऐप पर पढ़ें
Guru Nakshatra Parivartan On Ram Navami April 2024 : हिंदू धर्म में रामनवमी प्रमुख त्योहारो में से एक है। मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम ने विष्णुजी के सातवें अवतार के रूप में जन्म लिया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में भगवान राम ने राजा दशरथ के यहां बड़े पुत्र के रूप में मध्याहन काल में जन्म लिया था। इसलिए इस शुभ दिन पर प्रभु श्रीराम की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इस दिन राम भगवान और मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से सभी दुख-संकटों से मुक्ति मिलती है। पंचांग के अनुसार, इस साल 17 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी। इस दिन देवगुरु बृहस्पति भी दोपहर 2 बजकर 57 मिनट पर भरणी नक्षत्र से निकलकर कृतिका नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं राम नवमी के दिन गुरु नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों का होगा भाग्योदय….
मेष राशि :
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है।
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
हर कार्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
सिंह राशि :
रामनवमी से सिंह राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे।
भाग्य का साथ मिलेगा। सभी सपने साकार होंगे।
अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा।
घर में मांगलि कार्यों का आयोजन हो सकता है।
प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे।
तुला राशि :
स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे।
कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।
भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है।
वृश्चिक राशि :
नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे।
व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा।
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।