Blog
Guru and chandrama will make gajkesari rajyoga today at 7:32 PM in Aries Know Impact on zodiac sign
ऐप पर पढ़ें
Gajkesari Rajyoga In Aries Horoscope :चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि का मां दुर्गा के प्रथम शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज यानी 9 अप्रैल 2024 को शाम 7 बजकर 32 मिनट पर चंद्रदेव मेष राशि में गोचर करेंगे और 11 अप्रैल 2024 को शाम 8 बजकर 40 मिनट तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से उपस्थित है। गुरु और चंद्र मेष राशि में साथ मिलकर गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंडली में गजकेसरी राजयोग से धन,सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।जातक को धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। यह राजयोग के निर्माण से व्यक्ति ज्ञानी और धनवान बनता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, गजकेसरी राजयोग से मेष, वृषभ समेत कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते हैं….
मेष राशि :
नवरात्रि के 9 दिनों में चमत्कारिक बदलाव होंगे।
धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी।
सिंह राशि :
ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा।
परिजनों के साथ कहीं घूमने जाएंगे।
प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।
Rashifal: 10 अप्रैल को इन राशियों का होगा भाग्योदय,देवी ब्रह्मचारिणी देंगी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
तुला राशि :
लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।
आमदनी में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे।
जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
धनु राशि :
परिजनों का सपोर्ट मिलेगा।
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
ऑफिस में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।
करियर में खूब तरक्की करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।