Chhattisgarh

Gas leak in Bhilai NSPCL plant four employees injured in accident 3 admitted in ICU

Published

on


ऐप पर पढ़ें

भिलाई जिले के NSPCL प्लांट में गैस रिसाव की खबर सामने आई है। जिससे कारण चार कर्मचारियों की हालत गंभीर हो गई है। सभी कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें 3 कर्मचारियों की मौजूदा स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

क्या मामला है?

भिलाई में स्थित NSPCL प्लांट में सुबह 10 बजे अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव के कारण प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। गैस रिसाव की सूचना धीरे– धीरे पूरे प्लांट में फैलने लगी। जिसके चलते प्लांट में अफरा तफरी का माहौल बन गया। गैस रिसाव से 4 कर्मचारियों की तबियत खराब हो गई। 

गैस रिसाव से चार की जान जोखिम में 

गैस रिसाव की जानकारी लगते ही प्लांट प्रबंधन ने गैस रिसाव से पीड़ित कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। भिलाई के सेक्टर 9 के एक अस्पताल में चारों कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। इनमें से 3 कर्मचारियों की हालत नाजुक बताई जा रहीं हैं, वहीं एक कर्मचारी बेहतर हालत में है। तीन कर्मचारियों का नाम दीपक चौधरी, मनिंदर सिंह, डी शंकरराव है. तीनों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. वहीं, एक अन्य कर्मचारी एस कुमार को A1 वार्ड में शिफ्ट किया गया है। 

क्या है अमोनिया गैस?

अमोनिया एक जहरीली गैस है, जो एक नाइट्रोजन और तीन हाइड्रोजन परमाणुओं से बनी होती है।साधारण तौर पर यह कम मात्रा में पाया जाता है, लेकिन उद्योगों के माध्यम से इसका उत्पादन किया जाता है। अमोनिया का उपयोग उर्वरकों, प्रशीतन और सफाई उत्पादों के निर्माण में किया जाता है। इस गैस के रिसाव से इंसान को घुटन होने लगती है। इसकी ज्यादा मात्रा होना गले, नाक और सांस की नली में जलने का कारण बन जाती है।इस गैस से लोगों की जान भी जा सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version