Chhattisgarh
Former CM Bhupesh attacks BJP calls Assam CM a coward will not control religious places – पूर्व सीएम भूपेश का भाजपा पर हमला

ऐप पर पढ़ें
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला है। राहुल गांधी को असम में मंदिर जाने से रोकने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम की सरकार और मुख्यमंत्री को डरपोक कहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी, यह बात आप समझ लीजिए। भूपेश बघेल ने कहा कि अति का अंत निश्चित है।
भूपेश बघेल ने कहा कि
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने X सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मंदिर जाने से रोकना? समझ क्या रखा है? अब धार्मिक स्थलों पर भी इनका नियंत्रण चलेगा क्या? यह गुंडागर्दी ज्यादा दिन की नहीं हैं, समझ लीजिए। जब कोई सुबाहु और मारीच किसी को पूजा, यज्ञ करने से रोकते हैं, तब-तब प्रभु श्री राम उसका वध करते हैं। अति का अंत निश्चित है।
भूपेश बोले आ रहा हूं असम
वहीं इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में दूसरा पोस्ट लिखते हुए यह कहा कि ” आज असम के लिए निकल रहा हूं। हेमंता बिस्वा शर्मा एक डरपोक प्राणी हैं। इसका अनुभव मैं असम विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करते हुए कर लिया हूं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला और राहुल गांधी को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश उनकी हताशा और डर को बताता है। भूपेश बघेल ने कहा कि आज मै गुवाहाटी जा रहा हूं जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगा।