Blog

Follow these tips to freeze ice cream at home you will get the taste like the market

Published

on


ऐप पर पढ़ें

वैसे तो बाजार में तरह-तरह की आइसक्रीम मिलती हैं। लेकिन घर में जमाई गई आइसक्रीम का स्वाद अलग ही होता है। घर पर बनाई गई आइसक्रीम को आप बिना किसी प्रिजर्वेटिव के तैयार कर सकते हैं। घर पर आइसक्रीम बहुत ही आसान तरीके से बनाई जा सकती है, लेकिन कई लोगों की ये दिक्कत होती है कि हमेशा उनकी आइसक्रीम बिगड़ जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बाजार जैसी आइसक्रीम बना सकते हैं।

घर पर आइसक्रीम जमाने की टिप्स (Tips To Make Ice Creams At Home)

– घर पर आइसक्रीम बनाने में अक्सर लोगों को ये सम्स्या होती है कि उसमें बर्फ जमने लगती है और छोटे-छोटे आइसक्रिस्टल्स टेस्ट को खराब करते हैं। इससे बचने के लिए आइसक्रीम को क्लिंग फिल्म या बटर पेपर से कवर करके फ्रिज में रखें। 

– आइसक्रीम जमाने के लिए सही कंटेनर्स का इस्तेमाल करें। जो फ्लैट हों और ज्यादा गहरे न हों। सही कंटेनर चुनने से आइसक्रीम की कंसिस्टेंसी सही आती है।

– आइसक्रीम को हर दो-तीन घंटे में थोड़ा चलाते रहें ताकि आइसक्रिस्टल्स न जमें और इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रखें।

आइसक्रीम में कैसे आता है सही  फ्लेवर

कई बार घर में जमी आइसक्रीम का फ्लेवर बिगड़ जाता है और कई बार तो फ्रीजर में रखने के बाद आइसक्रीम की खुशबू भी खराब हो जाती है। ऐसे में फ्लेवरफुल आइसक्रीम बनाने के लिए जब दूध का बैटर ठंडा हो जाए तो इसमें वनीला एसेंस या फिर अपनी पसंद के फ्लेवल को डालें। इससे आइसक्रीम का फ्लेवर काफी हद तक बढ़ जाएगा। 

क्या आपको पता है चावल पकाने का सही तरीका? जानिए आयुर्वेद के मुताबिक कैसे बनाएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version