Uttar Pradesh

female inspector misbehaves with retired professor of allahabad university case registered

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Action Against Police Inspector:  इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर बाल कृष्ण अग्रवाल ने पड़ोसी महिला इंस्पेक्टर सती सिंह चौहान और उनके पति मोहन सिंह पर संगीन आरोप लगाया है। खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने, मारपीट करने और प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के आरोप में उन्होंने महिला इंस्पेक्टर और उनके पति पर कर्नलगंज थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि आरोपी मोहन सिंह के खिलाफ रेप समेत अन्य संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

बैंक रोड निवासी 86 वर्षीय पूर्व प्रोफेसर बाल कृष्ण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी मोहन सिंह और उनकी पत्नी इंस्पेक्टर सती सिंह चौहान पांच सालों से अपने मकान का निर्माण समाग्री पूरी गली में फैलाकर रखा है। इसके कारण उनके बुलाने पर गली में एम्बुलेंस नहीं आ पाती है। आरोप है कि बिजली के सरकारी कनेक्शन का तार काट दिया गया जिससे लोग परेशान हैं। विरोध करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं।

आरोप है कि उनकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। कुछ दिन पहले खाद्य सामग्री में विषैला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिससे वह बीमार हो गए और एसआरएन अस्पताल में दो दिन तक भर्ती रहे। 30 मार्च को गली में पिलर का निर्माण करा रहे थे। जब प्रोफेसर ने मना किया तो मोहन सिंह और उसकी पत्नी सती सिंह ने धक्का देकर गिरा दिया। मोहल्ले वालों ने उनको बचाया। आरोपी धमकी देकर चले गए। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version