Connect with us

Delhi

Delhi Weather Update rainfall due to western disturbance in NCR weather forecast

Published

on

Delhi Weather Update rainfall due to western disturbance in NCR weather forecast


ऐप पर पढ़ें

Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते दिल्ली का मौसम बदल जाएगा। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश और हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम सुहाना हो जाएगा। इस दौरान दिल्ली के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी। आइये जानते हैं दिल्ली का मौसम अगले हफ्ते कैसा रहेगा।

अगले हफ्ते के मौसम का हाल

दिल्ली के मौसम में गर्मी की तल्खी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को दिल्ली के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इस दौरान मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। इसके असर से दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को ही मौसम में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को दिल्ली का मौसम एकबार फिर से करवट बदलेगा। इस दौरान यहां कई इलाकों में बारिश के साथ ही तेज हवाओं के चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

एक गुड न्यूज

अप्रैल का महीना शुरू होने के साथ ही दिल्ली में लगातार गर्मी बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। इस दौरान मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट जारी करते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण दिल्ली का तापमान नीचे चला जाएगा। इस अपडेट से लोगों को राहत मिली है। ऐसी संभावना है कि बारिश के बाद तेज हवाओं के कारण दिल्ली का तपमान नीचे जाएगा।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement