Delhi
delhi Weather Update 25 January Delhi Cold Alert 5 Days Fog Heavy delhi NCr Will Get Relief from Cold Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi

ऐप पर पढ़ें
Delhi Weather: दिल्लीवासियों की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही, क्योंकि दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कम दृश्यता के कारण नई दिल्ली जाने वाली चौबीस ट्रेनें अपने तय समय से विलंब से चल रही हैं।
दिन में राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली ने जनवरी में अब तक पांच ठंडे दिन और पांच शीत लहर वाले दिन देखे हैं, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे अधिक हैं।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बीते कई दिनों से मौसम में ठिठुरन बनी हुई है। बुधवार सुबह भी मौसम बेहद ठंडा रहा। दिल्ली का न्यूनतम तापमान तो बेहद सामान्य रहा लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। दिन के समय हल्की धूप निकलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान बुधवार को हल्का सा बढ़ा। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री रहा तो वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ठिठुरन बनी रहेगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355 था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुलेटिन में कहा है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत थी।