Delhi

delhi weather news imd update delhi weather seven days mausam garmi temperature update

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Delhi weather update: उत्तर भारत के सभी राज्यों में दिनोंदिन पारा चढ़ता जा रहा है। हालांकि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन दिल्ली में अगले एक हफ्ते में तापमान बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंचने वाला है। इससे राजधानी के आसपास मौजूद शहरों में भी पसीने वाली गर्मी शुरु हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक हफ्ते का वेदर अपडेट दिया है। नीचे एक-एक दिन के मौसम का हाल डिटेल में देखिए…

17 मार्च (रविवार)

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 17 मार्च को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज सुबह हवा की नमी 67 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

18 मार्च (सोमवार)

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 18 मार्च को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाओं की भविष्यवाणी नहीं की गई है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम के 13 डिग्री तक जाने की भविष्यवाणी की गई है।

19 मार्च (मंगलवार)

मंगलवार को भी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। मौसम कमोबेश सोमवार जैसा ही रहेगा लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 32 से बढ़कर 33 डिग्री तक जा सकता है।

20 से 23 मार्च तक कैसा मौसम

20, 21 और 22 मार्च को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा लेकिन 23 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं इन चार दिनों में पारा लगातार ऊपर चढ़ेगा। 20 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं यह 23 मार्च तक बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते में तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

बारिश पर क्या अपडेट?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते बारिश की भविष्यवाणी नहीं की गई है। हालांकि पूर्वी मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश में 17 से 20 मार्च तक बारिश हो सकती है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version