Connect with us

Delhi

Delhi Pollution Relief from pollution after rain in Delhi when will the relief last here AQI

Published

on

Delhi Pollution Relief from pollution after rain in Delhi when will the relief last here AQI


ऐप पर पढ़ें

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में हवा की रफ्तार बढ़ने एवं तेज हवा के चलते प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी दिल्ली का प्रदूषण मध्यम श्रेणी में रहा। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार को 175 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में आता है।  विशेषज्ञों का मानना है कि गुरुवार एवं शुक्रवार को भी दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत मिलती रहेगी। लेकिन शनिवार से एक बार फिर प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बुधवार को नजफगढ़ दिल्ली का सबसे कम प्रदूषित क्षेत्र रहा जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 111 दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार लगभग साढ़े तीन माह तक प्रदूषण से परेशान रहे दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है। बीते तीन दिनों से राजधानी में  हवा  की रफ्तार बढ़ी हुई है। दिल्ली में सुबह-शाम जहां बर्फीली हवाएं चल रही हैं तो वहीं दोपहर के समय खिली धूप निकल रही है। इसके अलावा तीन दिनों से कोहरा भी कम हुआ है। इनकी वजह से प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कणों का तेजी से बिखराव हो रहा है। बुधवार को दिल्ली में हवा की  रफ्तार 10 से 24 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मंगलवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक में बुधवार को मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को जहां  वायु गुणवत्ता सूचकांक 141 रहा तो वहीं बुधवार को यह 175 पर पहुंच गया। 

विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक दिल्ली में प्रदूषण मध्यम श्रेणी में ही बना रहेगा। गुरुवार को जहां दिल्ली में हवा की रफ्तार  12 से 20  किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी तो वहीं शुक्रवार को हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। शनिवार से दिल्ली में हवा की  रफ्तार एक बार फिर घटेगी और इसके चलते प्रदूषण में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को प्रदूषण खराब श्रेणी के ऊपरी  हिस्से या बेहद खराब श्रेणी के निचले हिस्से में पहुंच सकता है। बुधवार को दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषित पूसा रहा जहां वायु गुणवत्ता  सूचकांक  276 दर्ज किया गया। दिल्ली के किसी भी इलाके में बुधवार को प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में नहीं रहा। 

इन इलाकों में खराब रही हवा 

जगह                       वायु गुणवत्ता सूचकांक 


पूसा                          276

द्वारका सेक्टर-8              264

जहांगीरपुरी                   256

आनंद विहार                 243

एनएसआईटी द्वारका          236

वजीरपुर                      224

बुराड़ी क्रासिंग                224

नेहरु नगर                    221

इन इलाकों में रही सबसे साफ हवा 

जगह                     वायु गुणवत्ता सूचकांक 


नजफगढ़                   111

अलीपुर                      118

लोधी रोड                   119

दिलशाद गार्डन             121

आईटीओ                   122

आया नगर                  130

सिरीफोर्ट                    135

मंदिर मार्ग                  136



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement