Madhya Pradesh

Delhi-Haryana border 70 farmers detained in MP bhopal what is the reason

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Delhi Chalo Kisan March: एमएसपी की मांग को लेकर किसानों के ‘दिल्ली चलो’ नारे के बाद दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की पहरेदारी बढ़ाई गई है। यहां कंटीले तारों और सीमेंट के पत्थरों से रास्तों को ब्लॉक किया गया है। इस दौरान दिल्ली में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला। सोमवार को किसानों के विरोध मार्च में हिस्सा लेने जा रहे किसानों को मध्य प्रदेश में हिरास में ले लिया गया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है।

ट्रेन से उतारा नीचे

कर्नाटक के 70 किसानों का समूह विरोध मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा था। इस दौरान उनका जत्था सोमवार सुबह भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। संपर्क क्रांति ट्रेन में सफर कर रहे किसानों का जत्था जैसे ही भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जीआरपी पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान किसानों को चोट भी आने का दावा किया जा रहा है।

ट्रेन से उतारने के बाद सभी 70 किसानों को हिरासत में रखा गया। उन्हें भोपाल से आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस बात के विरोध में किसान वहीं प्रदर्शन करने लगे और आगे यात्रा करने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। इस मामले पर जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि किसानों को सुबह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से उतार दिया गया और जिला अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

किसान नेताओं का आरोप

जीआरपी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद किसानों ने आरोप लगाया कि उनको पीने के लिए पानी भी नहीं दिया गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ किसानों को चोटें भी आई हैं। इसके बाद उन किसानों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध ना कराने का आरोप लगाया है। भोपाल में हिरासत में लिए गए किसान नेता और धारवाड़ जिला सचिव परशुराम इतिनगुड बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सुबह करीब तीन बजे कुल 70 किसानों को हिरासत में लिया, जिसके बाद हम लोगों विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हमरे साती और हम किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहा थे।

बता दें कि हरियाणा, पंजाब के कई किसान संघों ने एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून की मांग करते हुए 13 फरवरी को दिल्ली में एक मार्च करने का आह्वान किया है। इसको लेकर दिल्ली से सटे कई इलाकों में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पहरा लगा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version