Connect with us

Delhi

congress gave ticket to dolly sharma from ghaziabad congress candidate list lok sabha election 2024

Published

on

congress gave ticket to dolly sharma from ghaziabad congress candidate list lok sabha election 2024


ऐप पर पढ़ें

Congress candidate Ghaziabad: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने बुधवार रात उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 14 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना से उम्मीदवार उतारे गए हैं। कांग्रेस ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से डॉली शर्मा को टिकट दिया है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने गाजियाबाद से डॉली को टिकट दिया था।

दोबारा जताया भरोसा

पिछले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने डॉली शर्मा को गाजियाबाद से टिकट दिया था। इस बार भी पार्टी आलाकमान ने डॉली पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। डॉली शर्मा का मुकाबला भाजपा के अतुल गर्ग से होगा। दरअसल, गाजियाबाद सीट से फिलहाल भाजपा के वीके सिंह सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। भाजपा ने उनकी जगह अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाया है। 

यह भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की 8वीं लिस्ट जारी, सिंधिया के सामने कौन? 

आठवीं सूची में किसे कहां से मिला मौका?

कांग्रेस ने बुधवार रात प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी की। इस लिस्ट में चार राज्यों में 14 उम्मीदवार उतारे गए हैं। नीचे देखिए किसे कहां से मिला मौका:-

1. झारखंड की खूंटी सीट- कालिचरण मुंडा

2. झारखंड की लोहरदगा सीट- सुखदेव भगत

3. झारखंड की हजारीबाग सीट- जयप्रकाश पटेल

4. मध्य प्रदेश की गुना सीट- राव यादवेंद्र सिंह

5. मध्य प्रदेश की दमोह सीट- तरवर सिंह लोधी

6. मध्य प्रदेश की विदिशा सीट- प्रताप भानु शर्मा

7. तेलंगाना की आदिलाबाद सीट- सुगुना कुमारी

8. तेलंगाना की निजामाबाद सीट- ततीपारथी जीवन रेड्डी

9. तेलंगाना की मेडक सीट- नीलम मधु

10. तेलंगाना की भोंगीर सीट- किरण कुमार रेड्डी

11. उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद सीट- डॉली शर्मा

12. उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर सीट- शिवराज वाल्मिकी

13. उत्तर प्रदेश की सीतापुर सीट- नकुल दुबे

14. उत्तर प्रदेश की महाराजगंज सीट- वीरेंद्र चौधरी 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement