Chhattisgarh

Congress busy in preparations for Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra in Chhattisgarh Congress workers busy in bringing back the lost workers

Published

on


ऐप पर पढ़ें

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।‌ यह यात्रा छत्तीसगढ़ में अगले माह रायगढ़ से प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर रूट में पहले से तैयार है। छत्तीसगढ़ के पांच लोकसभा क्षेत्र से यह यात्रा गुजरेगी। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लगातार बैठकर कर तैयारी शुरू कर चुकी है। इस यात्रा को कांग्रेस पार्टी किस तरह से सफल बनाएं जिसको लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज अब जिला कांग्रेस के साथ बारी-बारी बैठकर तैयारी की चर्चा करेंगे। सबसे पहले दीपक भेज कल रायपुर से सारंगढ़ जिला पहुंचेंगे वहां जिला कांग्रेस कमेटी के साथ बैठकर लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा के साथ राहुल गांधी की यात्रा पर चर्चा होगी। 

भटके हुए कार्यकर्ताओं को किया जाएगा तैयार

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के माना जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता छिन्न-भिन्न हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पहले तो राहुल गांधी की न्याय यात्रा के साथ जोड़कर एकजुट किया जाएगा। उसके बाद लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की क्या भूमिका होगी उस पर कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को एक साथ लाने के लिए दीपक बैज जिला कांग्रेस के साथ मंथन करने की तैयारी में जुड़ गए हैं।

यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बोले

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा के शुरुआत के साथ ही आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस समर्थन से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। दीपक बैज ने असम सरकार पर तंज कसते हुए कसते हुए कहा कि वहां गुंडा राज चल रहा है। वहां के गुड़ा तत्वों से कांग्रेस की न्याय यात्रा पर हमला किया जा रहा है। असम के सीएम को लेकर बैज ने कहा कि इस शांतिपूर्ण यात्रा को मुख्यमंत्री बाधित करने की लगातार कोशिश कर रहे है। बैज ने कहा कि जो यात्रा इनते शांतिपूर्ण तरीके से मणिपुर, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश से गुजरी उन्हें असम में इस यात्रा से आशांति लगना भाजपा के डर को बताता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version