Chhattisgarh
Complaint about Hasdev forest felling to PM Youth Congress leader wrote a letter to Modi in blood said Ram maternal home is being destroyed – हसदेव जंगल कटाई की शिकायत पीएम से, युवा कांग्रेस के नेता ने खून से लिखी मोदी को चिट्ठी, कहा
ऐप पर पढ़ें
प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही हसदेव के जंगलों की कटाई एक बार फिर शुरू हो गई है। लगातार क्षेत्र के आदिवासी जंगल को बचाने के लिए हसदेव बचाओ अभियान चला रहा है। इस अभियान में कई सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल सामने आया है। लगातार कांग्रेस पार्टी हसदेव के जंगलों की कटाई के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बीच छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णु देव साय को खून से भरा पत्र लिखा है।
युवा कांग्रेस ने लिखा खून से पत्र
सरगुजा संभाग में लगातार हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई को लेकर युवा कांग्रेस विरोध कर रहा था। इस बीच युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने खून से पत्र लिखते हुए मोदी सरकार से जंगल कटाई पर रोक लगाने की मांग की है। अभिषेक ने लिखा कि एक तरफ प्रभु श्री राम अयोध्या आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके ननिहाल को नष्ट किया जा रहा है। मैं अपने खून से पत्र लिखकर आपसे मांग करता हूं कि जिस हसदेव के जंगलों में प्रभु राम ने वनवास काटा उसे अडानी की बुरी नजर से बचाए, उसे काटने से बचाइए। अंत में अभिषेक ने लिखा जागो मोदी सरकार। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखते हुए अभिषेक ने लिखा कि आदिवासी होने के नाते आपकी नैतिक जिम्मेदारी है कि आदिवासियों के जल जमीन की रक्षा करना। मैं इसीलिए अपने खून से चिट्ठी लिखकर आपसे इन मांगों को पूरा करने की अपील करता हूं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक ने जिन तीन मांगों का जिक्र किया है उनमें फर्जी ग्राम सभा स्वीकृत की जांच कराना, छत्तीसगढ़ को अडानी गढ़ बनने से बचाना और हसदेव के जंगलों की कटाई पर तत्काल रोक लगाना जैसी मांग पत्र लिखकर की है।
लगातार आंदोलन कर रही कांग्रेस
हसदेव के जंगल को बचाने के लिए आदिवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रही है। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव आदिवासियों के इस आंदोलन में खड़े हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने एक दल बनाकर हसदेव विरोध पर आदिवासियों के विरोध के समर्थन में भेजा। लगातार युवा कांग्रेस राजधानी रायपुर में हसदेव बचाओ के तहत हस्ताक्षर अभियान चला कर विरोध कर रही है। इस बीच युवा कांग्रेस के अभिषेक कसार ने खून से पत्र लिखकर विरोध किया है। कांग्रेस लगातार विरोध करते हुए प्रदेश की मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कह रही है कि आदिवासियों की साय सरकार जल्द से जल्द कटाई पर रोक लगाए।