Connect with us

Chhattisgarh

Cold temperature drops in Chhattisgarh Meteorological Department said dense fog will remain with light rain – छत्तीसगढ़ में ठंड का गिरा पारा, मौसम विभाग बोला

Published

on

Cold temperature drops in Chhattisgarh Meteorological Department said dense fog will remain with light rain – छत्तीसगढ़ में ठंड का गिरा पारा, मौसम विभाग बोला


ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में मौसम तेजी‌ से बदल रहा है। कुछ दिनों से तापमान नीचे गिर रहा है। यही वजह है कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की एवं मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में बारिश की वजह से हवाएं ठंडी हो गई जिसने ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश के मौसम को लेकर विभाग की माने तो आज कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही बारिश की वजह से कई इलाकों पर कोहरा छाया रह सकता है। 

बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश की वजह से ठंड का पारा तेजी‌ से नीचे गिर रहा है। ठंड‌ बड़ने की वजह से 2- 4 डिग्री तक गिरावट रिकॉर्ड की गई है। यही वजह है कि एक बार फिर से ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रदेश में नमी हवाओं के आगमन से मौसम का मिजाज बदल गया है। यही वजह है कि प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। घने बादल होने के कारण कोहरा छाया हुआ है। 

छत्तीसगढ़ की‌ राजधानी रायपुर की माने तो आज रायपुर में भी सुबह घना कोहरा छाया‌ रहा है। यही वजह थी की लोगों को गलन भी महसूस हुई है। इसके साथ ही रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रायपुर में  यहां की अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आजसर्वाधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक गर्म दंतेवाड़ा रहा, यहां का तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में बारिश की वजह से यहां के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement