Chhattisgarh
BSP releases new list fields candidates on 3 more seats in Chhattisgarh
ऐप पर पढ़ें
BSP Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को तीन और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बसपा ने सरगुजा (सु) से संजय एक्का , रायगढ़(सु) से इन्नोसेंट कुजूर और बिलासपुर से अश्विनी रजक को उम्मीदवार बनाया है। बसपा छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में अब तक आठ सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इससे पहले बसपा ने जांजगीर-चांपा(सु) से डॉ रोहित कुमार डहरिया , बस्तर(सु) से आयतु राम मंडावी , राजनांदगांव से देवलाल सूर्यवंशी , महासमुंद से बसन्त सिन्हा और कांकेर(सु) से तिलकराम को प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब है कि बसपा और क्षेत्रीय दल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर प्रयास हुए थे, लेकिन फलीभूत नहीं हो सका। इसके बाद बसपा ने छत्तीसगढ़ में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
बहुजन समाज पार्टी के छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब प्रदेश की 11 सीटों पर बसपा प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशियों से होगा। बसपा ने छत्तीसगढ़ के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुछ सीटों पर भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इन प्रदेशों की कुछ लोकसभा सीटों पर बसपा ने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के सामने अब बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में है। रविवार को बसपा ने तीन और सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में प्रदेश की सभी सीटों पर अब मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा था, लेकिन अब बहुजन समाज पार्टी भी मैदान में है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर चुके हैं। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर किस पार्टी को कितनी सीटों पर जीत मिलती है।