Chhattisgarh
BJP taunted on the announcement of giving Rs 1 lakh to women Deputy CM said who will support the Congress which has lost trust – महिलाओं को 1 लाख देने की घोषणा पर भाजपा का तंज, डिप्टी सीएम ने कहा
ऐप पर पढ़ें
लोकसभा चुनाव से पहले अब कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए बड़ी योजना लेकर आई है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रुपए देने की बात कही है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी अब घर-घर योजना का फार्म भरवाकर पैसा देने का वादा करेगी। कांग्रेस पार्टी के इस वादे को लेकर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तंज कसा है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का भरोसा अब कांग्रेस पार्टी से उठ चुका है। अब ये जो भी कर लें जनता इनके ऊपर भरोसा नहीं करेगी।
बतादें कि विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत का बड़ा कारण महतारी वंदन योजना रहा है जिसका अनुकरण करते हुए कांग्रेस ने नारी न्याय योजना के तहत महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने एक लाख देने की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस पार्टी महिलाओं से फॉर्म भराकर 1 लाख रुपए सालाना देने की बात कह रही है। इस मामले में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के समय भी इनकी घोषणाएं भाजपा से अधिक थी,माताओ बहनों ने इनकी बात नहीं मानी है।
इसके साथ ही विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर लोकसभा के लिए कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए है इससे साफ साबित होता है कि कांग्रेस कन्फ्यूजन की स्थिति है। आज बस्तर से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा है, जैसे सचिन पायलट चुनाव नहीं लड़ना चाहते वैसे ही यहां की स्थिति है।
इसके साथ ही इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा उठाए जाने वाले सवाल पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा 20 हजार इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए। जिसमें भाजपा के पक्ष में 6 हजार जारी हुए, बाकी 14 हजार किसके पक्ष में जारी हुए है। उन्होंने कहा कि हमारे सांसद 303, उनके 240 हैं। उसके बाद भी भाजपा दोषी है, जनता किसका अकाउंट बंद करेगी यह जल्द पता लग जायेगा।