Madhya Pradesh

, मध्य प्रदेश न्यूज

Published

on


ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में बड़ी चूक सामने आई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर व्यापारी संघ द्वारा झंडा वंदन का कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान भाजपा पार्षद ने झंडा उल्टा फहरा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

देशभर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। इसी मामले में जबलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड में भाजपा पार्षद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला जबलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड के धनवंतरी चौक पर रानी अवंति बाई प्रतिमा के सामने का है। राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा देखते ही आनन-फानन में झंडा नीचे उतारा गया और फिर सीधा कर दोबारा से फहराया गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज उल्टा दिख रहा है। इसी बीच, किसी ने इस वीडियो को वायरल कर दिया।

दरअसल, भाजपा पार्षद जीतू कटारे जबलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड में व्यापारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां राष्ट्रगान के बाद झंडा रोहण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भाजपा पार्षद जीतू कटारे द्वारा राष्ट्रगान बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, लेकिन ध्वज फहराते समय गलती से उल्टा फहरा दिया गया। आसपास खड़े लोगों ने देखा तो आनन फानन में राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतार कर सीधा किया गया और एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय केसरिया रंग ऊपर की ओर होना चाहिए और हरा रंग नीचे की तरफ होना चाहिए। उल्टा झंडा फहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना कानूनन जुर्म है और इसके लिए सजा का प्रावधान भी है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version