Rajasthan
Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi stopped from going to the temple Ashok Gehlot angry at BJP

ऐप पर पढ़ें
राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने से रोके जाने पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोक दिया है। इस बीच इस मामले को लेकर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ‘असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बढ़ते जनसमर्थन को देखकर भाजपा की घबराहट बढ़ती जा रही है।
असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ‘असम सरकार द्वारा बार-बार राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करना दिखाता है कि असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बढ़ते जनसमर्थन को देखकर बीजेपी की घबराहट बढ़ती जा रही है. असम की बीजेपी सरकार के इन अलोकतांत्रिक तरीकों का हम पुरजोर विरोध करते हैं।
भाजपा की घबराहट बढ़ती जा रही है
असम सरकार द्वारा बार-बार श्री राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करना दिखाता है कि असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बढ़ते जनसमर्थन को देखकर भाजपा की घबराहट बढ़ती जा रही है। असम की भाजपा सरकार के इन अलोकतांत्रिक तरीकों का हम पुरजोर विरोध करते है।