Connect with us

Blog

beauty tips: effective home remedies for dark underarms lightening tips IN HINDI

Published

on

beauty tips: effective home remedies for dark underarms lightening tips IN HINDI


ऐप पर पढ़ें

Home Remedies For Dark Underarms: गर्मियां शुरू होते ही लोग पूरे बाजू के कपड़े छोड़कर स्लीव लेस ड्रेस पहनना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप अगर अंडरआर्म्स के कालेपन की वजह से चाहते हुए भी ऐसा नहीं कर पाते हैं तो ये 2 घरेलू उपाय आपकी समस्या दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। अंडरआर्म्स के काले होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें जरूरत से ज्यादा पसीना आना, हेयर रिमूव क्रीम का इस्तेमाल, स्प्रे या परफ्यूम का अधिक इस्तेमाल और सफाई का ध्यान ना रखना शामिल हैं। अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन को प्राकृतिक रूप से हल्का करना चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाय। 

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के उपाय-

पहला उपाय-

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एक चम्मच शहद, आधा छोटा चम्मच हल्दी, और आधा छोटा चम्मच गुलाब जल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।  ताकि इसमें कोई गांठ ना रह जाए। अब इस तैयार पेस्ट को 20 मिनट तक अपनी अंडरआर्म्स पर लगाकर रखें। 20 मिनट बाद अंडरआर्म्स को पानी से धोकर अच्छी तरह सूखा लें। 

दूसरा उपाय-

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए एक बर्तनमें थोड़ा सा पानी ले लें। अब फिटकरी के एक टुकड़े को पानी में डूबोकर रोजाना नहाने के बाद अंडरआर्म्स पर सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए लगाएं। इन दोनों उपायों को आजमाने से कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स के कालेपन को प्राकृतिक रूप से हल्का कर सकती हैं। 

ये उपाय भी हैं कारगर-

-नींबू को एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। नहाने से पहले आप इसे 1-2 मिनट के लिए डार्क एरिया पर लगाएं। इस उपाय को करने से अंडरआर्म्स का कालेपन हल्का हो जाएगा।

-अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच ब्राउन शुगर के साथ एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से 1-2 मिनट स्क्रब करके कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद अंडरआर्म्स को पानी से धो लें।



Source link

Advertisement