Blog
Basant Panchami 2024 read saraswati vandana and chant mantra on basant panchami to please maa saraswati

Sarawati Vandana in Hindi : सनातन धर्म में मां सरस्वती को बुद्धि, विवेक और विद्या की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थी। इसलिए इस दिन मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजा किया जाता है और उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन साधक मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त में पूजा-अनुष्ठान के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल होते हैं। बसंत पंचमी के दिन मां शारदा को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजा जरूर करना चाहिए। साथ ही उनके सरल मंत्रों का जाप करना चाहिए। यहां पढ़ें सरस्वती वंदना और उनके चमत्कारी मंत्र…
सरस्वती वंदना :
या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।
या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।
सरस्वती वंदना की विधि :
सरस्वती वंदना पढ़ने से पहले उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
उन्हें धूप, दीप और नेवैद्य अर्पित करें।
इसके बाद शुद्ध आसन पर बैठकर सरस्वती वंदना पढ़ें।
सरस्वती वंदना पढ़ने के लाभ:
मान्यता है कि नियमित सरस्वती वंदना का पाठ करने से शैक्षिक कार्यों में मन लगता है।
मां सरस्वती की कृपा से बच्चों की स्मरण शक्ति बेहतर होती है।
करियर में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
कहा जाता है रोजाना सुबह-शाम सरस्वती वंदना का पाठ करने से एकाग्रता बढ़ती है।
इस वंदना का पाठ करने से सिरदर्द और मानसिक तनाव से राहत मिलती है।
मां सरस्वती के शक्तिशाली मंत्र :
मां सरस्वती बीज मंत्र :ऊँ एं सरस्वत्यै एं नमः
महासरस्वती मंत्र : ऊँ ऐं महासरस्वत्यै नमः
बुद्धि-ज्ञान प्राप्ति के लिए मंत्र : ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।