Blog

ayodhya ram mandir pran pratishtha time live ramlalla pran pratishtha kab-hai ram mandir images and updates

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Ayodhya ram mandir pran pratishtha time live ramlalla pratishtha ceremony: देशभर में अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है। लंबे समय के इंतजार के बाद कल यानी 22 जनवरी 2024 को बेहद शुभ संयोग में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा। इससे पहले 16 जनवरी से मंदिर में अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को  दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक यानी सिर्फ 84 सेकंड का  शुभ मुहूर्त है, जिसमें भगवान राम के नेत्र सोने की सिलासा से खोले जाएंगे।  पंचांग के अनुसार, 22 जनवरी 2024 को सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और मृगशिरा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जो अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी हर एक लेटेस्ट अपडेट…

Ram Lalla Idol Live 6:45 PM : रामलला की प्रतिमा का श्यामल रंग

कल राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप की मूर्तिक की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। भगवान राम के प्रतिमा का रंग काला है। महर्षि वाल्मीकि में भगवान राम के श्यामल रूप का उल्लेख किया गया है। इसलिए श्रीराम की मूर्ति का निर्माण श्याम शिला के पत्थर से किया गया है। रामजी की मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच है।

Ayodhya Ram Mandir Vastu 7:00 PM : अयोध्या राम मंदिर का वास्तु निर्माण

वास्तुकार चन्द्रकांत सोमपुरा के अनुसार, राम मंदिर हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर का निर्माण इस तकनीकि से किया गया है कि 2500 सालों तक भूकंप का असर भी मंदिर पर न हो। राम मंदिर का निर्माण नागर शैली में किया गया है। नागर शैली एक प्रचलित शैली है। साथ ही मंदिर को बनाने में मकराने का मार्बल इस्तेमाल किया गया है। मंदिर की खास बात यह भी है कि हर राम नवमी के दिन सूर्य की किरणें रामलला की प्रतिमा पर सूर्य तिलक करेंगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version