Uttar Pradesh

ayodhya ram mandir devotees inside outside temple not everyone get darshan today chief priest satyendra das

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Ayodhya Ram Mandir: जैसी की उम्‍मीद थी अयोध्‍या में राममंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद पहली ही सुबह भक्‍तों की भारी भीड़ जुट गई है। भीड़ इतनी ज्‍यादा है कि पुलिस-प्रशासन के लिए संभालना मुश्किल हो रहा है। इस बीच राम जन्‍मभूमि के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्‍येंद्र दास ने कहा है कि पहले दिन यहां इतने लोग मौजूद हैं कि आज सभी लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे। 

मुख्‍य पुजारी ने बताया कि आज ही चार हजार संतों के समूह भी आए हैं। एएनआई से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि अयोध्या नगरी दिव्य दिखाई दे रही है। इस समय त्रेतायुग की झलक देखने को मिल रही है। अयोध्या भक्तों के समूह से भर गई है। पहले दिन दर्शन के लिए इतने लोग यहां उपस्थित हैं कि आज सभी लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे।  4000 संतों के समूह भी आए हैं। आज अयोध्या नगरी राममय दिखाई दे रही है। राममंदिर में 23 जनवरी से आम भक्‍तों के लिए दर्शन शुरू हो गया है। इसकी जानकारी लोगों को पहले से थी और इसीलिए वे रात से ही रामलला के दर्शन के लिए जुटने लगे थे। रात से ही उन्‍होंने राममंदिर के बाहर लम्‍बी कतारें लगा ली थीं। इस बीच सुबह साढ़े तीन बजे से रामलला की आरती की तैयारी शुरू हुई। साढे तीन बजे रामलला की पहली आरती की गई। सात बजे सुबह से आम भक्‍तों के लिए राममंदिर के कपाट खोल दिए गए। 

कपाट खुलते ही भक्‍तों की भारी भीड़ मंदिर के अंइर और बाहर जमा हो गई। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने काफी कोशिश की लेकिन भारी भीड़ के सामने उनके प्रयास बहुत कम प्रभाव डाल पा रहे हैं। भीड़ हद से ज्‍यादा है। सुरक्षा बल की भारी तैनाती भी कम लगने लगी। भक्‍तों को रोक पाना मुश्किल होने लगा। इस बीच कंट्रोल रूम से सूचना भेजकर अतिरिक्‍त फोर्स भी मंगाई गई। सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं को कतार में बारी-बारी करके दर्शन के लिए भेज रहे हैं। कई श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन मिल गया है लेकिन बड़ी तादाद उनकी है जिन्‍हे अभी तक दर्शन नहीं मिला है। अब बताया जाता है सबको आज दर्शन नहीं मिल पाएगा। 

जानकारी के अभाव में दिक्‍कत बढ़ी 

श्रद्धालुओं की भीड़ तो ज्‍यादा है ही जानकारी का अभाव भी उनकी दिक्‍कतों को बढ़ा रहा है। मसलन मोबाइल और अन्‍य सामान जमा कराने के लिए कई श्रद्धालु भटकते नज़र आए। प्रशासन श्रद्धालुओं को समझाने और सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए मार्गदर्शन देने की कोशिश कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version