Uttar Pradesh

a case has been registered against former ips officer amid students protest in allahabad university

Published

on


ऐप पर पढ़ें

Case against former IPS Amitabh Thakur: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एमए छात्र अभिषेक गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए तकरीबन डेढ़ सप्ताह से लाइब्रेरी गेट पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने धरनास्थल पर पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया था। इस पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह ने पूर्व आईपीएस के साथ ही सात छात्रों को नामजद करते हुए 250 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी है। 

प्रॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गुरुवार को लगभग 250 समर्थकों के साथ विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर के तीनों द्वारों को बंद कर दिया। इससे विधि विभाग में हो रहीं परीक्षाएं, परीक्षा सामाग्री नहीं पहुंच पाने के कारण बाधित हो गई। अमिताभ ठाकुर की ओर से छात्रों को विश्वविद्यालय के विरोध में नारेबाजी और हिंसा के लिए उकसाया गया। उपद्रव से राजकीय कार्यों में व्यवधान पैदा हुआ। इसमें सत्यम कुशवाहा, अजय सिह सम्राट, शिवम सिंह, अजय कुमार पांडेय, अमित कुमार पांडेय, आयुष प्रियदर्शी, रितेश रजवाड़ा के खिलाफ तहरीर दी हैं। वहीं, दूसरी तहरीर में राजभवन सिंह की ओर से विवि का मुख्य गेट तोड़ने के प्रयास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

12वें दिन छात्रों का जारी रहा प्रदर्शन

इविवि में छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रहा। छात्र लाइब्रेरी गेट के सामने धरने पर बैठे रहे। वहीं काफी छात्र गेट के बाहर से नारेबाजी करते रहे।एसएसएल छात्रावास के अंतवासी रहे अभिषेक गुप्ता को प्रॉक्टर कार्यालय में बुलाकर मारपीट करने के प्रकरण का विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. मृत्युंजय राव परमान, डॉ. विवेक द्विवेदी, डॉ. अतुल नारायण और चौकी इंचार्ज विनय सिंह पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version