Connect with us

Chhattisgarh

A bus full of soldiers returning from election duty met with an accident more than 12 soldiers injured accident happened near Jagdalpur

Published

on

A bus full of soldiers returning from election duty met with an accident more than 12 soldiers injured accident happened near Jagdalpur


ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस सड़क हादसे का‌ शिकार हो गई है।  बताया जा रहा है कि बस दुर्घटना में 12 से अधिक जवानों के घायल होने की खबर है। हादसे में तीन जवानों को गंभीर चोट लगी है। बस दुर्घटना में घायल जवानों को उपचार के लिए ढिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं कुछ जवानों का सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक बस्तर लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद  32 जवानों को लेकर वापस लौट रही बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल से चुनाव ड्यूटी के बाद जवान वापस जगदलपुर मुख्यालय लौट रहे थे, उस दौरान कोड़ेनार थाना इलाके के जगदलपुर से दंतेवाड़ा मुख्य मार्ग में रायकोट के पास ये हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मवेशियों के झुंड का समाने आने से उसे बचाने के चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी है। इस हादसे में सभी घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement