Uttarakhand

SN पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश, जंगली जानवरों के हमलों पर अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

Published

on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जनपद में वन्य जीवों के हमलों में स्थानीय लोगों के मारे जाने या घायल होने की दु:खद घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी जनपद में कैम्प करने के निर्देश दिए हैं।

SN पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव एसएन पांडेय को पौड़ी जनपद में कैम्प करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें हाल के दिनों में प्रदेश के भीतर वन्य जीवों के हमले में लोगों के मारे जाने या घायल होने की घटनाओं पर चिंता जताई। सीएम धामी ने विशेषकर पौड़ी जिले की जंगली जानवरों के हमले की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, सचिव राजस्व और सचिव मुख्यमंत्री एसएन पांडेय को पौड़ी पहुंच दो दिन तक कैम्प करने के निर्देश दिए।

जंगली जानवरों के हमलों पर अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन

सीएम धामी ने सचिव राजस्व को निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन, वन अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ विचार- विमर्श कर, वन्य जीवों के हमलों से बचाव की रणनीति तय की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार वन्य जीवों से आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने देगी।

आम लोगों को भी किया जाएगा जागरूक 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों से आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए इस काम में विशेषज्ञों की राय ली जाए। इसके साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जाए। मुख्यमंत्री वन्य जीवों के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों का तत्काल राहत राशि विवरण के साथ ही घायलों का भी समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version