Connect with us

Uttar Pradesh

लखनऊ-छपरा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें खाली, दिवाली पर घर जाने वाले कर सकते हैं टिकट

Published

on

लखनऊ-छपरा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटें खाली, दिवाली पर घर जाने वाले कर सकते हैं टिकट


लखनऊ-छपरा स्पेशल वंदे भारत में सीटें खाली है। इस रूट पर दिवाली में घर जाने वाले टिकट करा सकते हैं। 25 अक्तूबर से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 30 अक्तूबर को छोड़ दें तो लगभग सभी दिनों में इस ट्रेन में टिकट ना के बराबर बिके हैं।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 23 Oct 2024 05:49 AM
share Share

दीपावली को लेकर लखनऊ से छपरा के लिए शुरू की गई स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस में लगभग सभी सीटें खाली हैं। 25 अक्तूबर से इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 30 अक्तूबर को छोड़ दें तो लगभग सभी दिनों में इस ट्रेन में टिकट ना के बराबर बिके हैं। इस ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक दोनों ओर से 13-13 फेरों के लिए किया जाएगा।

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से 02270 लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल इन तारीखों में दोपहर 02:15 बजे चलेगी। शाम 04:05 बजे सुल्तानपुर जंक्शन, 06:20 बजे वाराणसी जंक्शन, 07:33 बजे गाजीपुर सिटी, रात 08:23 बजे बलिया, 08:55 बजे सुरेमनपुर होते हुए रात 09:30 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत स्पेशल छपरा जंक्शन से रात 11 बजे चलेगी। रात 11:35 बजे सुरेमनपुर, 12:05 बजे बलिया, 12:59 बजे गाजीपुर सिटी, 02:30 बजे वाराणसी जंक्शन, 04:48 बजे सुल्तानपुर जंक्शन होते हुए सुबह 06:30 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

जानकारी के अभाव व महंगा टिकट पड़ रहा भारी

वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का लखनऊ से छपरा तक चेयरकार का किराया 1780 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 3125 रुपये निर्धारित है। वहीं दूसरी ट्रेनों की बात करें तो राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी का किराया 1550 रुपये है। वहीं फर्स्ट एसी का किराया 2565 रुपये है। जबकि, पहुंचने में दोनों की टाइमिंग एक ही है। इसके अलावा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की जानकारी का अभाव भी भारी पड़ रहा है।



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement