Rajasthan

उदयपुर में तेंदुए ने दो महिलाओं पर किया अटैक, एक की मौत, अब तक 8 गंवा चुके हैं जान

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Krishna Bihari Singh भाषा, उदयपुरWed, 16 Oct 2024 07:16 PM
Share

राजस्थान के उदयपुर जिले में बुधवार को तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई। हाल के दिनों के दौरान राज्य में तेंदुए के हमलों में अब तक 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तेंदुए ने खेत में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मांगीबाई के रूप में हुई है। वन विभाग ने उदयपुर में आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश दिए हैं।

हाथीपोल थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि बुधवार को तेंदुए ने खेत में काम कर रहीं केशीबाई और मांगीबाई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आदमखोर तेंदुए की तलाश वाले क्षेत्र के नजदीक ही यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर के बाद से तेंदुए के हमले में यह आठवीं व्यक्ति की मौत है। पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बीते कई दिनों से वन विभाग, पुलिस और सेना आदमखोर तेंदुए की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version