Delhi

गाजियाबाद में यूट्यूब न्यूज चैनल का मालिक अरेस्ट, पूर्व आर्मी चीफ पर की थी पोस्ट

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

गाजियाबाद में पूर्व आर्मी चीफ से जुड़ी पोस्ट करने के मामले में यूट्यूब आधारित न्यूज चैनल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Ratan Gupta पीटीआई, गाजियाबादMon, 30 Sep 2024 12:27 PM
Share

गाजियाबाद में यूट्यूब आधारित न्यूज पोर्टल के मालिक कि गिरफ्तारी हुई है। वजह है पूर्व आर्मी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के खिलाफ अपमानजनक कंटेट को अपलोड करना। कविनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने गिरफ्तारी की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की शिकायत गाजियाबाद के पूर्व लोकसभा सांसद सिंह ने दर्ज कराई थी। इस मामले में न्यूज पोर्टल के एडिटर इन चीफ रण सिंह और शहर के लोहा व्यापारी आनंद प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर कथित तौर पर वी के सिंह के बारे में झूठा दावा करने का आरोप है।

यूट्यूब चैनल ने बिना जांच-पड़ताल के दावा किया है कि सिंह अपने आवास के किराए का भुगतान करने में असफल रहे हैं। इस मामले में की गई पोस्ट को सिंह ने निराधार और तथ्यों के अभाव वाला बताया है। वी के सिंह ने कहा कि इस पोस्ट ने मेरी छवि को देश-विदेश समेत उत्तर प्रदेश और पूरे समाज में धूमिल किया है। इसे नजरअंदाज या माफ नहीं किया जा सकता है। इसकी वजह से मेरी भावनाओं को चोट पहुंची है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने इससे जुड़े कोई आदेश पारित नहीं किया है। फिर एक व्यापारी यूट्यूबर इस तरह के झूठे बयान कैसे दे सकता है।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। भारतीय दंड संहिता की तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 356 यानी मानहानी, 352 यानी शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना, 61(2) यानी आपराधिक साजिश में शामिल होने शामिल हैं। सिंह ने बताया कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version