Chhattisgarh

मुठभेड़ में मारे गये 31 नक्सलियों में 22 पहचाने गए, माओवादियों पर था 1.70 करोड़ का ईनाम

Published

on


शुक्रवार को मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों में से 22 की पहचान हो चुकी है। इनके ऊपर 1.70 करोड़ का ईनाम था। सुरक्षा बलों ने और भी शवों के मिलने की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गये 31 नक्सलियों को मार गिराया गया था। इनमें से अब तक 22 माओवादियों की पहचान हो गई है बाकी के नौ माओवादियों के शवों की शिनाख्त होना बाकी है। इन 22 नक्सलियों पर सरकार ने 1.70 करोड़ का ईनाम घोषित कर रखा था। सुरक्षा बलों ने अभी और भी शवों के मिलने का अनुमान लगाया है। अब तक 22 शवों की पहचान कर ली गई है। मुठभेड़ में एक डीकेएसजेडसी, तीन डीवीसीएम, नौ पीएलजीए कंपनी नंबर-6 के सदस्य, दो डीकेएसजेडसी गार्ड, छह एरिया कमिटी सदस्य और एक एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य कैडर के रुप में उनकी पहचान हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की पूरी कम्पनी का सफाया हो गया है।

मारे गए माओवादियों की पहचान

जिन माओवादियों की पहचान हो चुकी है उनके नाम इस प्रकार हैं: नीति उर्फ उर्मिला (45) पद – (एसजेडसीएम), पूर्व बस्तर डिविजन इंचार्ज सचिव (25 लाख ईनामी) निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना, गंगालूर जिला बीजापुर नाम – नंदू मण्डावी पद -सीवाईपीसी- कंपनी नंबर-06 कमाण्डर (10 लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम आमदई एरिया कमेटी (आठ लाख ईनामी) निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर, मीना नेताम (44) पद – डीव्हीसीएम (आठ लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर।

महेश पद -डीव्हीसीएम (आठ लाख ईनामी) निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा, अर्जुन उर्फ रंजीत (30) पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर-06 सदस्य (आठ लाख ईनामी) ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर,सुन्दर उर्फ कमलू पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर-06 सदस्य (आठ लाख ईनामी) ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर, बुधराम मड़काम पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर-06 सदस्य (आठ लाख ईनामी) निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर, मोहन मण्डावी पद-(पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर-06 सदस्य (आठ लाख ईनामी) निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा,

बसंती (30) पति साकेत पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर-06 सदस्या (आठ लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर, सोमे पति टुगे उर्फ मानसिंग (30) पद – (पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर-06 सदस्य (आठ लाख ईनामी) निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर,जगनी कोर्राम (36)पद-(पी.पी.सी.एम.) पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर-06 सदस्य (आठ लाख ईनामी) निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर,

अनिल पद – पार्टी सदस्य, पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर-06 सदस्य (आठ लाख ईनामी) निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर, जनीला उर्फ बुधरी (40) पद- नीति की गार्ड (5 लाख ईनामी) निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव, अज्ञात महिला, पद – नीति की गार्ड (पांच लाख ईनामी) निवासी ग्राम इरपानार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, रामदेर पद -एसीएम बयनार एरिया कमेटी सदस्य (पांच लाख ईनामी) निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव, सुक्कु यादव (34)

पद – बयानार एरिया कमेटी सदस्य (पांच लाख ईनामी) निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर, सुकलू उर्फ विजय उर्फ पण्डरू कोर्राम, पद – एसीएम बयानार एरिया कमेटी सदस्य (पांच लाख ईनामी) निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर, सोहन उर्फ रोहन पदम, पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (पांच लाख ईनामी) निवासी ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर,

सोनू कोर्राम,पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सदस्य (पांच लाख ईनामी)निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर, जमली (36), पद -एसीएम आमदई एरिया कमेटी सप्लाई सदस्या (पांच लाख ईनामी) निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर एवं फुलो उर्फ सुंदरी (30),पद – आमदई एरिया पार्टी सदस्या ( दो लाख ईनामी) निवासी ग्राम थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version