Delhi

विधानसभा के बाद अब आतिशी कैबिनेट में भी प्रस्ताव पारित, बस मार्शलों को नियमित करने का मामला

Published

on


Share

हमें फॉलो करें

दिल्ली में बस मार्शलों को नियमित करने का मुद्दा काफी गरम है। पहले विधानसभा में बस मार्शलों को नियमित करने का प्रस्ताव पास किया था और अब दिल्ली सरकार की आतिशी कैबिनेट ने भी इसको लेकर प्रस्ताव पास किया है।

Subodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 5 Oct 2024 05:49 PM
Share

दिल्ली में बस मार्शलों को नियमित करने का मुद्दा काफी गरम है। पहले विधानसभा में बस मार्शलों को नियमित करने का प्रस्ताव पास किया था और अब दिल्ली सरकार की आतिशी कैबिनेट ने भी इसको लेकर प्रस्ताव पास किया है। 

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने कैबिनेट बैठक कर सभी बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की नौकरी को नियमित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हमने भाजपा विधायकों और बस मार्शलों के सामने ही कैबिनेट की बैठक बुलाई और सभी बस मार्शलों की बहाली और पक्की नियुक्ति का प्रस्ताव पास किया। इस दौरान हमने भाजपा विधायक दल को बताया कि भर्ती करने का अधिकार उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास है, जो काम दिल्ली की चुनी हुई सरकार को करना था, वह हमने कर दिया है। अब भाजपा कैबिनेट के प्रस्ताव को उपराज्यपाल से पास करवाए।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद भाजपा के विधायक उपराज्यपाल के पास जाने को तैयार नहीं थे। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के पैर पकड़ने के बाद और बड़ी जद्दोजहद के बाद गए भी तो कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए।

आतिशी ने कहा कि बस मार्शल भी इस बात को जानते हैं, लेकिन भाजपा के विधायक उन्हें बरगलाने की कोशिश कर रहे थे, झूठ बोल रहे थे कि यह काम चुनी हुई सरकार ने रोका हुआ है। आम आदमी पार्टी की पूरी सरकार और कैबिनेट ने स्पष्ट कर दिया कि जो निर्णय हमें लेने है वह हम लेंगे, लेकिन जिसपर उपराज्यपाल का निर्णय चाहिए वह भाजपा करवाए। लेकिन भाजपा बस मार्शल के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह बस मार्शलों के साथ दगाबाजी है। जो काम चुनी हुई सरकार को करना था वो हमनें किया। बस मार्शलों को पक्का करने का निर्णय लिया। अब भाजपा जो बस मार्शलों को बरगलाने की कोशिश कर रही है। मेरी भाजपा से अपील है कि अब दिल्ली कैबिनेट ने सभी बस मार्शलों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर को नियमित करने का जो कैबिनेट नोट पारित किया है, भाजपा उसे एलजी साहब से पास करवाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version