Connect with us

Delhi

नोएडा-गाजियाबाद में पहले 2 घंटे में 10 फीसदी से अधिक वोटिंग, कुछ जगहों पर EVM खराब Noida Ghaziabad lok sabha election 2024 voting live updates bjp congress sp mahesh sharma atul garg dolly sharma mahendra nagar-ncr news

Published

on

नोएडा-गाजियाबाद में पहले 2 घंटे में 10 फीसदी से अधिक वोटिंग, कुछ जगहों पर EVM खराब Noida Ghaziabad lok sabha election 2024 voting live updates bjp congress sp mahesh sharma atul garg dolly sharma mahendra nagar-ncr news


लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में एनसीआर में आने वाली उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश की यह दोनों सीटें हॉट सीट मानी जाती हैं, जिन पर सबकी नजर रहती है। निर्वाचन आयोग ने यहां चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गौतमबुद्धनगर सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने उतरे भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा का मुकाबला समाजवादी पार्टी के (सपा) के डॉ. महेंद्र नागर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राजेंद्र सोलंकी से है। वहीं, गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा और बसपा के नंंदकिशोर पुंडीर से है। गाजियाबाद में अगर इस बार भगवा लहराया तो यह भाजपा की लगातार 5वीं जीत होगी। गौतमबुद्धनगर सीट के लिए जहां 26.75 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए 29.41 लाख मतदाता आज वोट डालेंगे। 

Fri, 26 Apr 2024 09:30 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गौतमबुद्ध नगर में अब तक करीब 12 फीसदी मतदान

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के लिए मतदान लगातार जारी है। सुबह 9:00 तक 11.74 फीसदी मतदान किया जा चुका है।

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत

दादरी        12.12%

नोएडा       10.15 %

जेवर          12.95 % 

Fri, 26 Apr 2024 09:24 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद में 2 घंटे में 10.67 प्रतिशत मतदान

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए मतदान लगातार जारी है। सुबह 9:00 तक 10.67 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है।

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत

लोनी                    12.8 %

मुरादनगर             11.87 %

साहिबाबाद            8.25 % 

गाजियाबाद            9.74 %

धौलाना                 13.78 % 

Fri, 26 Apr 2024 09:21 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : नोएडा की सोसाइटियों में मतदान केंद्रों उमड़ी वोटरों की भीड़

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : नोएडा में चेरी काउंटी और महागुन सोसाइटियों में बनाए गए मतदान केंद्रों के बाहर वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं।

Fri, 26 Apr 2024 09:17 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : ग्रेटर नोएडा में बूथ संख्या 1 और 7 पर ईवीएम खराब होने की सूचना

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के ग्रेटर नोएडा में बूथ संख्या 1 और 7 पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। एसपी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

Fri, 26 Apr 2024 09:11 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : नोएडा-गाजियाबाद में कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन में ईवीएम मशीन आधे घाटे तक बंद रही। नोएडा के मामूरा के बूथ नंबर 161 में भी ईवीएम खराब हो गई। यहां मतदान शुरू नहीं हो पाया है। वहीं, गाजियाबाद के गुरु राम राय में तीन ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ।

Fri, 26 Apr 2024 08:51 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : मतदान केंद्रों पर लगी वोटरों की लाइन

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद के कैलाभट्टा के नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है।

Fri, 26 Apr 2024 08:36 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : फर्स्ट टाइम वोटर्स में काफी उत्साह

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : लोकसभा चुनाव में वोट करने वाले फर्स्ट टाइम वोटर्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है है।  गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर 9 स्थित जीकेजी इंटरनेशनल स्कूल के मतदान केंद्र में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली दो सगी बहनों ने वोटिंग के बाद खुशी का इजहार किया।

Fri, 26 Apr 2024 08:13 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद के डीएम ने इंग्राहम के मतदान केंद्र में डाला वोट

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने इंग्राहम संस्थान में बनाए गए मतदान केंद्र के बूथ में अपना वोट डाला। डीएम ने मतदान के बाद मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंंतजामों का भी जायजा लिया।

Fri, 26 Apr 2024 08:08 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : नोएडा के डीएम ने पत्नी ने किया मतदान

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : नोएडा के डीएम मनीष वर्मा और उनकी पत्नी ने सेक्टर 27 कैंब्रिज स्कूल वोट डाला। 

Fri, 26 Apr 2024 08:06 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : अतुल गर्ग ने परिवार के साथ वोट डाला

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने परिवार के सदस्यों के साथ कविनगर के जैनमती उजागरमल स्कूल में वोट डाला। 

Fri, 26 Apr 2024 07:54 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर ने पत्नी के साथ डाला वोट

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद के इंग्राहम इंटर कॉलेज में मतदान करने के बाद पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र अपनी पत्नी के साथ उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए।

Fri, 26 Apr 2024 07:31 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : नोएडा में बूथ संख्या 683 पर ईवीएम खराब 

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live :  नोएडा के सेक्टर 82 स्थित सामुदायिक केंद्र में बूथ संख्या 683 पर ईवीएम खराब होने की सूचना। मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में खड़े होकर प्रतीक्षा कर रहे। 

Fri, 26 Apr 2024 07:22 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद के कई बूथों पर अभी चल रही मॉक पोलिंग

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद लोकसभा सीट के कई बूथों पर अभी मॉक पोल चल रहा है। अब तक 2700 मॉक पोल हो चुके हैं, जहां अभी मॉक पोल चल रहा है, वहां मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

Fri, 26 Apr 2024 07:15 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live :  नोएडा-गाजियाबाद में कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : नोएडा और गाजियाबाद में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इसको लेकर कई मार्गों में बदलाव किया जाएगा। नोएडा के फेज-2 फूलमंडी के आसपास शुक्रवार को आंतरिक मार्गों पर वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ निर्वाचन संबंधी वाहनों को यहां जाने की अनुमति होगी। वहीं, निर्धारित पार्किंग पर ही निर्वाचन से जुड़े लोग वाहन खड़े कर सकेंगे। फूलमंडी तिराहा से सेक्टर-88 कैंट आरओ चौक तक (फूल मंडी गेट तीन, चार और दो के सामने) मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ उच्च अधिकारी के वाहनों का आवागमन होगा। वहीं, गाजियाबाद की गोविंदपुरम अनाज मंडी में शुक्रवार को मतदान के बाद ईवीएम जमा की जाएंगी।

Fri, 26 Apr 2024 07:07 AM

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर लगी वोटरों की लाइनें

Noida Ghaziabad Lok Sabha Chunav Voting Live : गाजियाबाद के विजयनगर स्थित चिल्ड्रन एकेडमी और छबील दास इंटर कॉलेज मतदान केंद्रों के बाहर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लाइनें लग गई हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात है। 



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement