Uttarakhand

NH-309 पर उफनते रिंगौड़ा नाले में बही बाइक, स्थानीय युवकों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा…

Published

on

रामनगर में देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद नेशनल हाईवे-309 पर स्थित रिंगौड़ा का बरसाती नाला उफान पर आ गया,जहां एक ओर दोनों तरफ दर्जनों वाहन चालक पानी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे थे, वहीं कुछ बाइक सवारों ने जल्दबाजी दिखाते हुए उफनते नाले में बाइक उतार दी,देखते ही देखते तेज बहाव में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगी। मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया.
नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया,बारिश के चलते कई बरसाती नाले उफान पर आ गए,नेशनल हाईवे-309 पर रिंगौड़ा के पास स्थित बरसाती नाला भी तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई,अधिकांश वाहन चालक हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे.
इसी दौरान कुछ बाइक सवारों ने जोखिम उठाते हुए उफनते नाले को पार करने का प्रयास किया,जैसे ही बाइक नाले के बीच पहुंची तेज बहाव के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पानी में बहने लगी, यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।
हालांकि आसपास मौजूद कुछ युवकों ने बिना देर किए हिम्मत दिखाई और तेज बहाव के बीच उतरकर बाइक तथा सवारों को संभाल लिया,काफी मशक्कत के बाद बाइक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,यदि समय रहते स्थानीय लोग मदद के लिए आगे नहीं आते तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी.
बारिश के मौसम में बरसाती नालों का जलस्तर कुछ ही मिनटों में खतरनाक रूप ले सकता है, ऐसे में प्रशासन भी लगातार लोगों से सावधानी बरतने और पानी का बहाव कम होने तक इंतजार करने की अपील करता रहा है, लेकिन कई बार कुछ लोग जल्दबाजी में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं.
स्थानीय लोगों ने भी वाहन चालकों से अपील की है कि बरसाती नालों को हल्के में न लें,कुछ मिनटों का इंतजार आपकी पूरी जिंदगी बचा सकता है,याद रखें—जीवन है तो सब कुछ है, इसलिए बारिश के दौरान किसी भी उफनते नाले को पार करने की भूल न करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version